लखनऊ, सितम्बर 10 -- बीएसपी चीफ मायावती ने यूपी चुनाव की तैयारी के बीच बड़ा फैसला लिया है। बसपा सुप्रीमो के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राज्यसभा सांसद रहें और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इस बीच बसपा चीफ ने पोस्ट करते हुए लिखा कि देर आए, दुरुस्त आए। वहीं भतीजे आकाश आनंद को भी बाहर का रास्ता दिखा। मायावती इस बात से भी नाराज थी, कि बीते कई दिनों से आकाश आनंद उनके पोस्ट को रीपोस्ट नहीं कर रहे थे। इसका मतलब ये निकाला जा रहा था कि वो पार्टी को लेकर वफादार नहीं हैं। ऐसे में मौके की नजाकत को देखते हुए हाल में ही पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी पाने वाले आकाश के छोटे भाई ईशान आनंद ने मायावती के ट्वीट को रीट्वीट किया है।ईशान को मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी आपको बता दें बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़े भतीजे...