मऊ, सितम्बर 10 -- Dharm Singh Gautam: आकाश आनंद को लेकर मायावती द्वारा लिए गए फैसले को लेकर बसपा नेताओं में नाराजगी शुरू हो गई। आकाश के समर्थन में बसपा नेता अब मायावती को छोड़ने लगे हैं। गुरुवार को मऊ जिले की गोहना विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे धर्म सिंह गौतम ने इस्तीफा दे दिया। वह आकाश आनंद को पार्टी से निकाले जाने से नाराज थे। धर्म सिंह ने अपना इस्तीफा मायावती को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से बसपा के लिए काम कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पार्टी में आकाश आनंद के साथ व्यवहार अच्छा नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही आकाश आनंद को कई बार पार्टी से बाहर किया गया और फिर वापस ले लिया गया। लेकिन गुरुवार को बसपा प्रमुख के फैसले से वह बुरी तरह से आहत हो गए। मीडिया से बात करते हुए धर्म सिंह...