लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ। मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन की ओर से परिवहन आयुक्त कार्यालय उप्र की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। अध्यक्ष और महामंत्री के पद पर चुनाव के लिए दो-दो प्रत्याशी के बीच चुनाव संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए आकाश द्विवेदी और महामंत्री पद के लिए प्रधान सहायक श्वेता सिंह निर्वाचित हुए। इसके उपाध्यक्ष रामबाबू, कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव व संगठन मंत्री सुजीत कुमार यादव चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...