आकाशीय बिजली से विद्युत उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मरों व इंसुलेटर क्षतिग्रस्त
उरई, अगस्त 27 -- कालपी। संवाददाता मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों में भारी नुकसान हुआ। बिजली की तेज कड़क के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कालपी, ऊसरगांव तथा महेवा में तमाम स्थानो में ट्रांसफार्मर तथा इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। सब स्टेशन कीबंद मशीनों से धुआं निकलता दिखाई देने से विद्युत विभाग में भी हड़कंप मच गया।विद्युत विभाग के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कालपी में 63 केवीए क्षमता के तीन, 250 केवीए का एक तथा 400 केवीए का एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसी प्रकार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ऊसरगांव में 10 केवीए का एक, 25 केवीए के 10 तथा 63 केवीए के आठ ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली की चपेट में आए। यह भी पढ़ें- Orai News: आकाशीय बिजली से तीन नलकूपों के ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.