चित्रकूट, अगस्त 21 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी निवासी अखिलेश गुरुवार की देर शाम खाकर घर में सो रहा था। शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे जैसे ही वह बाहर निकला, तभी जोरदार बारिश के दौरान तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से अखिलेश गंभीर रुप से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...