आकाशीय बिजली से युवक की गयी जान
बलिया, अगस्त 19 -- बलिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मंगलवार की सुबह एक युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रुप से बक्सर (बिहार) के गंगौली का रहने वाला 19 वर्षीय धनू पासवान दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव में अपने ननिहाल में रहता था। बताया जाता है कि सुबह धनू घर के सामने खड़ा था। इसी बीच अचानक हुए वज्रपात की जद में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.