सोनभद्र, जून 29 -- बभनी/म्योरपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्री सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बभनी के डगडउआ टोला में आकाशीय बिजली से पिता की मौत हो गई तथा पुत्री झुलस गई। जबकि म्योरपुर के फाटपखना में दो मासूम झुलस गई। वहीं घोरावल के तिलौली गांव में युवती झुलस गई। सभी झुलसे लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बभनी थाना क्षेत्र के डगडउआ टोला, बभनी निवासी 38 वर्षीय गंभीरा पुत्र स्व. रामबृक्ष अपनी पुत्री 17 वर्षीय सीमा के साथ घर का छाजन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- वज्रपात से सात झुलसे, तीन पशु मरे इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री गंभीर रूप...