देवरिया, मई 14 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए। घटनाएं रामपुर कारखाना और बघौचघाट थाना क्षेत्र में हुई। यह भी पढ़ें- चकाई में वज्रपात से जसीडीह के युवक की मौतपहली घटना महुआडीह संवाद के अनुसार देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गौरा निवासी कोमल यादव(62) पुत्र स्व. सुंदर यादव अपने भाई रामकेवल के साथ रिश्तेदार प्रभावती देवी को लेकर बाइक से सकरापार बुजुर्ग में जयप्रकाश यादव के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जयप्रकाश यादव के पुत्र गोविंद यादव की गुरुवार को बारात जानी है। बुधवार की शाम तेज बारिश के दौरान जैसे ही तीनों सकरापुर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे, अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। यह भी पढ़ें- आंधी और आकाशीय बिजली के रूप में बुधवार शाम आई प्रा...