प्रयागराज, मार्च 20 -- गंगापार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार की सुबह बारिश के बीच आकाशीय बिजली काल बन गई। दो किसानों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, घटना में तीन मवेशियों की भी जान चली गई। एक मवेशी भी झुलस गया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सरायइनायत थाना के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में 58 वर्षीय किसान संग्राम सिंह यादव सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर मवेशियों को चारा देने गए थे। उनका बेटा ज्ञान सिंह उन्हें चाय देने पहुंचा था। इसी बीच अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। पिता-पुत्र और मवेशी चपेट में आ गए। संग्राम सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा ज्ञान सिंह झुलस गया है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान दो गोवंश की भी मौत हो गई और एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.