फिरोजाबाद, मई 5 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन भैंसों की मौत हो गई। गांव नयाबांस निवासी महेश पुत्र रामस्वरूप की दो भैंसें आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम भामई निवासी लाखन सिंह पुत्र कन्हैयालाल की एक भैंस, जो आम के पेड़ के नीचे बंधी थी, बिजली गिरने से मर गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सक ने मृत भैंसों का परीक्षण किया। जानकारी राजस्व विभाग को देने के साथ ही नुकसान का आंकलन करने को टीम आने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...