बाराबंकी, मार्च 20 -- सिरौलीगौसपुर। सफदरगंज थाना क्षेत्र में महमूदाबाद गांव में तेज हवाओं व बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 11केवी लाइन टूट गई। टूटी एचटी लाइन की चपेट में आकर एक अधेड़ झुलस गया। उसे लोगों ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सफदरगंज थाना क्षेत्र में महमूदाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी के कारण 11केवी की लाइन टूट कर रास्ते में गिर गई। इसी दौरान गांव का मुश्ताक (45) पुत्र इदरीश गांव में ही दाढ़ी बनवाने के लिए जा रहा था। रास्ते में वह टूटी एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने लाठी डंडा से तार को अलग कर अधेड़ को छुड़ाया। उसे गंभीर हालत में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया। हालत ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.