आकाशीय बिजली से टिनशेड टूटा, दंपति समेत पांच घायल
झांसी, जुलाई 7 -- झांसी,संवाददाता। तहसील मोंठ के गांव लावन में भीषण घटना र्हु। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तेज बारिश के बाद आकाशीय बिजली एक मकान पर गिरी। जिससे मकान का टीनशेड उड़ गए। वहीं मलबे के नीचे दबकर दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि राजस्व विभाग ने मौका-मुआयना किया है। गांव लावन निवासी 40 वर्षीय माताप्रसाद सोमवार की देर रात अपनी पत्नी नेहा (35), बेटी देविका (10) तथा भोपाल निवासी रिश्तेदार संतोष और राधिका के साथ घर पर थे। आधी रात के बाद सभी लोग सो रहे थे। तभी एक बजे के करीब अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आकाश में तेज गर्जना के साथ बिजली उनके मकान की छत पर गिरी। जिसकी चपेट में आने से लोहे का टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.