हमीरपुर, जून 27 -- मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बिहूंनी खुर्द गांव के खेतों में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी चराने निकले चरवाहे और दो मवेशियों की मौत हो गई। इसकी भनक देर शाम तक परिजनों को नहीं लगी। रात होने पर परिजन खोज में निकले तो गांव से दूर नीम के पेड़ के नीचे उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है。 यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत, दो मवेशी भी मरेघटना का विवरण बिहूंनी खुर्द गांव निवासी 60 वर्षीय इंदल कुशवाहा शुक्रवार को अपने मवेशी चराने को लेकर गांव से निकला था। शाम तक उसकी वापसी हो जाती रही है। लेकिन कल जब इंदल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कराई। शाम को क्षेत्र में मौसम भी बिगड़ा था। गर्जना ...