संभल, मई 5 -- थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में सोमवार तड़के आंधी-तूफान और बारिश के बीच आकाशीय बिजली से छत भरभराकर गिर गई। इससे मलबे में दबकर 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के वक्त पास ही सो रही एक महिला भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, राजस्व विभाग की टीम और नायब तहसीलदार भी देर से घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। काशीपुर गांव में विजयपाल सिंह के मकान के ऊपर सुबह करीब साढ़े तीन बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली सीधे मकान की छत पर गिरी। इससे गाटर-पटिया से बनी छत अचानक ढह गई और कमरे में सो रही विजय पाल की कक्षा चार की छात्रा रश्मि कुमारी मलबे में दब गई। उसी कमरे में चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.