मिर्जापुर, मार्च 20 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। पुलिस ने झुलसे लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना पड़री, मड़िहान और ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र की है। पड़री संवाद अनुसार क्षेत्र के चांदलेवा (छप्पन) गांव निवासी 72 वर्षीय हरीशंकर उर्फ ढकेलू किसान थे। खेतीबारी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह अपने खेत में चने की फसल की कटाई कर रखे थे। सुबह अचानक आंधी पानी देख वह खेत पर पहुंचे। बारिश से बचाने के लिए चने की फसल को बोरे में भरकर हटाने लगे। उसी समय तेज गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हरिशंकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घरवालों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.