मिर्जापुर, जून 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी गांव में शुक्रवार की शाम आकाशीय बिजली से युवती बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया है। ददरी गांव निवासी किशोरी लाल की पुत्री 18 वर्षीय प्रियंका शाम आठ बजे खाना बनाने के बाद घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गिर वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। परिजनों ने युवती को सीएचसी लालगंज भर्ती कराया। डाक्टर ने उपचार के हालत स्थिर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...