हापुड़, अप्रैल 4 -- कोतवाली क्षेत्र के अलवी नगर में शुक्रवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से करीब 10 घरों में भारी नुकसान हो गया। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही क्षणों में इलाके के कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सबसे अधिक क्षति अहसान अंसारी के घर में हुई, जहां इनवर्टर, बैटरी और सोलर पैनल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इसके बाद आस-पास के घर भी इसकी चपेट में आ गए। सरफराज, सलीम, तहसीन, कारी सलामत, हमजा, गुलफाम, बिलाल, साहिद और इरफान के घरों में भी टीवी, पंखे सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गया।घटना के बाद देर रात तक लोग भयभीत रहे। प्रारंभिक आकलन में हजारों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच कर राहत दिलाने की...