गोड्डा, अप्रैल 10 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र के सनातन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान अशोक राय की पुत्री प्रमिला कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की संध्या आंधी और वर्षा के दौरान प्रमिला कुमारी खलिहान से फसल ढककर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की मदद से उसे तुरंत गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। मृतका चार बहनों में तीसरे स्थान पर थी तथा एक भाई है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्य सियाराम भगत मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान क...