ललितपुर, अगस्त 23 -- बानपुर। बानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत में खेत पर काम करते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलस गया। परिजन उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। बानपुर में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अनिल कुशवाहा अपने चचरे भाई पवन के साथ खेत पर गया था। शाम के समय बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़की तो वह सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगा। कभी जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली उस पर आ गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आकाशीय बिजली से भैंस की मौत, तीन झुलसी चचेरे भाई पवन ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और झुलसे अनिल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर...