बलरामपुर, मार्च 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने कहर बरपा दिया। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर बे मौसम हुई बारिश से रवी फसल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है।जिला मुख्यालय से सटे धुसाह गांव में स्थित एफसीआई गोदाम के पास शुक्रवार करीब साढ़े ग्यारह बजे आकाशीय बिजली गिरी। उसी समय वहां मौजूद छोटा धुसाह निवासी लगभग 35 वर्षीय तीरथ पुत्र संत राम इसकी चपेट में आ गया। तेज चमक और जोरदार धमाके के साथ गिरी बिजली ने युवक को बुरी तरह झुलसा दिया। आसपास मौजूद लोग जब तक उसकी मदद के लिए पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी...