हाथरस, जून 12 -- मुरसान, संवाददाता। लगुरुवार की रात को कस्बा मुरसान के 33 केवीए सबस्टेशन पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस कारण उपकेंद्र में लगी बैटरी फट गई। क्षेत्र के चालीस गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आनन फानन में सबस्टेशन में आग लगने पर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वीसीबी में लगे पैनल भी क्षतिग्रस्त हो गए। गुरुवार की शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। गुरुवार की रात मुरसान के 33 केवीए सबस्टेशन पर आकाशीय बिजली पैनल में लगी बैटरी पर गिरी। इससे बैटरियों में आग लग गई। मौके पर तैनात कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बिजली गिरने से मुरसान क्षेत्र के फुसकरा, फरसोटी, मथू, बिचपुरी, रायक, ताजपुर, दयालपुर, नगला शीशम, टिमरली, नवीपुर सहित लगभग 40 गांवों की विद्युत अपूर्ति पूरी ठप हो गया। पूरी रात बिजली गायब रही। सुबह ग्रामीण जागे तो पीने के पान...