श्रावस्ती, मार्च 21 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले के मल्हीपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। लेखपाल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव में किसान मंगली यादव सोमवार सुबह रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए खेतों की ओर ले जा रहे थे। उसी दौरान आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली गिर पड़ी। देखते ही देखते भैंस जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। किसान मंगली यादव का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि यह भैंस ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन थी। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने...