महाराजगंज, जून 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली थाना क्षेत्र के गांव हनुमान गढ़िया टोला सोहनी में सोमवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक नौ वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय उसके माता-पिता भी साथ में मौजूद थे और वह लोग सुबह खेत में धान की रोपाई के लिए गए हुए थे। घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि वह लोग भी सकते में आ गए और बेटे की दर्दनाक मौत की घटना देख बेसुध हो गिर गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।गांव निवासी किसान सुरेश चौरसिया अपनी पत्नी और 9 वर्षीय बेटे आयुष चौरसिया के साथ सुबह खेत में धान रोपाई के लिए गए हुए थे। इस दौरान मौसम बदला और आकाशीय बिजली अचानक से उनके बेटे के ऊपर गिरी और वह जगह पर ही तड़पने लगा। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते देखते देखते वह मौत के गाल में समा चुका था। आसपास खेतों में काम कर र...