बिजनौर, जनवरी 23 -- क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से हजारों रुपए का नुकसान गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना हीमपुर दीपा के गांव गंधौर मैं लगभग 5:00 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ डॉक्टर कमरुद्दीन उर्फ गुड्डू के घर की छत पर रखे पानी के टैंक पर आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें घर के बिजली के सभी उपकरण खराब हो गए। इनवर्टर्र बैट्री, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टिल्लू पंप और बिजली के लगे बोर्ड सभी आकाश से बिजली से फुक गए हैं। मकान की छत व दीवार में भी दरार आ गई है तेज धमाके की आवाज से घर के सभी लोग चीख निकल गई। तेज धमाके की आवाज से गांव के लोग गुड्डू के घर की ओर दौड़ पड़े जिसमें घर के बिजली के उपकरण जल गए और सभी लोग सुरक्षित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.