आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की मौत
सासाराम, जुलाई 27 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास थाना क्षेत्र के नागटोली गांव में सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामसकल यादव के 40 वर्षीय पुत्र महावीर यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महावीर यादव रोज की तरह अपनी भैंसों को गांव से सटे जंगल क्षेत्र में चराने गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। बरसात के मौसम में कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लगातार हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.