लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- तेज आंधी और बूंदाबांदी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बांकेगंज के महरताला गांव में दो मकानों को नुकसान हो गया। बिजली गिरने से दोनों मकानों के लिंटर फट गए, जबकि घरों में लगे एलईडी बल्ब, सात पंखे और बिजली की वायरिंग भी खराब हो गई। ग्राम महरताला निवासी शिवम वर्मा के मकान पर रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से अचानक तेज धमाके के साथ मकान का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया। पास ही स्थित उनके चाचा के मकान का लिंटर भी फट गया। घटना की सूचना तत्काल लेखपाल को दी गई। लेखपाल की ओर से सहायक को गांव भेजकर नुकसान का आकलन करने के लिए कागजात और फोटो लिए गए और प्रभावित परिवारों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...