उन्नाव, मार्च 20 -- असोहा। आकाशीय बिजली गिरने से शुक्रवार को दो किशोर झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बीच सड़क आकाशीय बिजली गिरने से रोड पर गड्ढा हो गया। असोहा थाना क्षेत्र के ग्राम कांथा में दलित बस्ती में रहने वाले प्रेम कुमार का 15 वर्षीय पुत्र कुलदीप व पड़ोस का ही 14 वर्षीय साहिल सुबह लगभग नौ बजे मंगत खेड़ा सोहरामऊ मार्ग पर महीपत खेड़ा की ओर जा रहे थे कि तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। पास ही काम कर रहे मजदूर आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले गए। दोनों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीच सड़क पर आकाशीय बिजली गिरने से रोड पर गड्ढा हो गया। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों का मजमा लग गया। बिजली अधिकतर पेड़ पर गिरती है लेकिन इस बार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.