उन्नाव, मार्च 20 -- असोहा। कांथा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर झुलस गए। वहीं, बिजली गिरने से सड़क पर गहरे गड्ढे भी हो गए, जिससे स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पड़ोस के ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। हादसा दलित बस्ती में हुआ, जहां 15 वर्षीय कुलदीप पुत्र प्रेम कुमार और 14 वर्षीय साहिल पुत्र किशनू मंगतखेड़ा-सोहरामऊ मार्ग पर महीपतखेड़ा गांव की ओर जा रहे थे। अचानक बीच सड़क पर आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण मजदूरों ने तुरंत घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आमतौर पर बिजली पेड़ों पर गिरती है, लेकिन सड़क पर बिजली गिरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.