इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- भरथना। गांव बाहरपुर में मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से गांव के दूसरी मंजिल की निर्माणाधीन दीवार पड़ोसी के आंगन में जा गिरी। जिससे आंगन में मौजूद मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल मां बेटे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के गांव बाहरपुर निवासी पूनम पत्नी स्वर्गीय अभिषेक कुमार ने बताया कि वह अपने 8 वर्षीय बेटे ऋतिक के साथ घर के आंगन में खाना बना रही थी। तभी पड़ोसी कैलाश चंद्र की घर के दूसरे मंजिल पर निर्माणाधीन दीवार अचानक तेज आवाज के साथ भरभरा कर आंगन में आ गिरी। जिससे वह और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मां बेटे की चीख पुकार सुन पड़ोसी घर के अंदर दौड़ पड़े और मलबे में फंसे मां बेटे को बाहर निकाल कर आनन फानन में उपचार के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.