औरैया, अप्रैल 6 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के नेविलगंज में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि सुबह करीब छह बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली ट्रांसफार्मर पर गिर गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इसकी सूचना बिजली विभाग को सुबह करीब 10 बजे दी गई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन प्रवीण कुमार, सत्येंद्र कुमार, मेघ सिंह और राजकुमार ने जांच में ट्रांसफार्मर को फुंका पाया। दोपहर करीब चार बजे अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, एसडीओ संजीव निरंजन और जेई धीरेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ने तत्काल ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफ...