मुजफ्फर नगर, मई 8 -- क्षेत्र के गांव हड़ौली में बुधवार रात्रि के समय आकाशीय बिजली गिरने से 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल कर रख हो गया। जिसके कारण सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया और घरेलू उपकरण खराब हो गए। रजत ,वीरपाल सिंह, ओम सिंह ,प्रमोद कुमार, सतीश कुमार, जयदेव सिंह, हरपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली की चपेट में आया और ट्रांसफार्मर के जलने से घरों में चालू पंखे, इनवर्टर, मोटर्स, सबमर्सिबल आदि उपकरण खराब हो गए । ग्रामीणों को खराब मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- वर्षा और आंधी से फसलों को भारी नुकसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.