भदोही, अप्रैल 29 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूफीनगर गोधना के पास बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। गोवा जा रहे एक डीसीएम ट्रक पर आकाशीय बिजली गिरने से उसमें भीषण आग लग गई। ट्रक में दो आर्मी अफसरों का सामान लदा था। आग की ऊंची लपटें देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई। वहीं फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जाता है कि डीसीएम ट्रक पर दो आर्मी अफसरों का सामान लादकर गोवा ले जाया जा रहा था। ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर गोधना पहुंचते ही मौसम खराब हो गया और आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली गिरते ही डीसीएम में आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सामान्य गति से प्रयागराज की तरफ बढ़ रहा था। तभी अचानक उसमें धु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.