कुशीनगर, मार्च 22 -- कुशीनगर। शनिवार को बतरौली बाजार में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते उस ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल हो गई है। अचानक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई और उसी दौरान कुबेरस्थान बिजलीघर से जुड़े बतरौली बाजार में स्थापित 250 केवीए के ट्रांसफार्मर पर तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसके बाद से ही गांव के करीब 240 उपभोक्ताओं के घरों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर दूसरा स्थापित कराने तथा उससे जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति अतिशीघ्र बहाल कराने की मांग की है। इसके अलावा तेज हवा के चलते बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र के करीब आधा दर्जन अन्य गांवों में भी बिजली के पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.