हमीरपुर, जून 27 -- हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूंनी खुर्द गांव में आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध चरवाहे और दो मवेशियों की मौत हो गई। घटना की भनक देर शाम तक परिजनों को नहीं लगी। रात होने पर परिजन वृद्ध की खोज में निकले तो गांव से दूर नीम के पेड़ के नीचे उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। बिहूंनी खुर्द गांव निवासी 60 वर्षीय इंदल कुशवाहा शुक्रवार को अपने मवेशी चराने के लिए गांव से निकला था। शाम तक उनकी वापसी हो जाती थी पर कल जब इंदल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कराई। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से अधेड़ की मौत शाम को क्षेत्र में मौसम भी बिगड़ा था। गर्जना के साथ बारिश भी हुई थी। देर रात इंदल का पुत्र पंचू अपने सा...