सीतापुर, मार्च 15 -- अटरिया। थाना क्षेत्र के कठवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई। कठवा गांव निवासी रामसागर मौर्य की गाय रविवार की सुबह घर के पास पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...