बागपत, मई 4 -- बड़ौत। लुहारी गांव निवासी किसान की रविवार की रात कोताना यमुना खादर में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लुहारी निवासी 55 वर्षीय विजयपाल कोताना यमुना खादर में खरबूज, तरबूज व सब्जी की खेती करता था। फसलों की रखवाली करने के लिए रात में झोपड़ी डालकर रहता था। रविवार रात आंधी के साथ हुई बरसात के दौरान झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो उन्हें विजयपाल का शव मिला। परिजनों ने बताया कि विजयपाल अविवाहित था। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हुई है。 यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पोल समेत गिरे बिजली के ट्रांसफार्मरबिजली गिरने से फुंका ट्रासंफार्मर चांदीनगर/अमीनगर सराय। चांदीनगर और अमीनगर सराय क...