फतेहपुर, जुलाई 2 -- फतेहपुर। खेत में खाद डालने गया युवक गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हथगांव थाने के मखदूमपुर खुर्द (चंदईपुर) निवासी 17 वर्षीय अजीत कुमार सुबह अपने चचेरे भाई के साथ धान की पौध में खाद डालने खेत गया था। हल्दी बूंदाबांदी के दौरान दोनों महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। जिसके चपेट में आने से अजीत गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: चितरा : इमली पेड़ के नीचे मोबाइल चला रहे किशोर पर वज्रपात जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अजीत इण्टर मीडिएट पास कर चुका था। वह तीन भाइयों मे दूसरे नम्बर का था। माता...