आकाशीय बिजली गिरने से एसी कंप्रेशर फटा
मथुरा, मई 1 -- गुरुवार सुबह करीब छह बजे खराब मौसम के बीच बलदेव निवासी भगवान स्वरूप अग्रवाल के तीन मंजिला मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से एसी का कंप्रेशर फट गया। तेज धमाके के साथ घर में धुआं भर गया, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सभी सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए। घटना में एसी, एलईडी, दो इन्वर्टर, चार पंखे, डीवीआर, कैमरा, स्टेबलाइजर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। पीड़ित के अनुसार करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.