आकाशीय बिजली की धमक से युवक अचेत
ललितपुर, जून 28 -- मड़ावरा। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पहाड़ीकलां में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय एक युवक अचेत तथा आहत हो गया। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उपचार के लिए उसको भर्ती कर लिया। रविवार को पहाड़ीकलां और आस पास ग्राम पंचायतों में बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। गांव निवासी 22 वर्षीय राजा पुत्र राजू लोधी रविवार शाम बिलऊ नाले के समीप स्थित अपने खेत में फसल की बुआई कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए वह दौड़कर पास स्थित आम के पेड़ जा खड़े हो गए। यह भी पढ़ें- पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर गिरी बिजली, मौत तभी उसके समीप तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी जोरदार धमक से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना के समय खेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.