बहराइच, मार्च 20 -- महसी, (बहराइच) संवाददाता। जिले के हरदी थाना क्षेत्र के बंभौरी के बदन पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह तकरीबन 10:15 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। खेत की ओर जा रहे युवक पर अचानक बिजली गिरी और वह मौके पर ही दम तोड़ गया। अचानक हुई इस मौत से परिजनों और पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक की शिनाख्त बदन पुरवा निवासी मुनऊ पुत्र जलील के रूप में हुई है। शुक्रवार की सुबह मुनऊ पांडे पुरवा के बगल स्थित अपने खेत में कृषि कार्य के लिए जा रहे थे। खेत में सरसों की फसल कटी पड़ी थी। उसी को देखने वे जा रहे थे। भाई युनुस ने बताया कि जैसे ही मुनऊ पांडे पुरवा के पास पहुंचे तभी अचानक मौसम खराब हो गया। बूंदाबांदी के साथ बिजली चमकने लगी। उसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे मुनऊ पर गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।इस दर्दनाक हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.