बलिया, मई 30 -- हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसिया में शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आकर रेलवे से रिटायर 75 वर्षीय इंद्रजीत यादव की मौत हो गई। वे अपने खेत से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।परसिया गांव निवासी इंद्रजीत अपने खेत में मजदूर लगाकर मक्का तोड़वा रहे थे। उसी समय आंधी व बारिश शुरु हो गई। मजदूरों के साथ इंद्रजीत भी वहां से निकल कर थोड़ी दूरी पर स्थित बागीचे में आ गए। उसी समय तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और इंद्रजीत जमीन पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- बिजली करंट लगने से अधेड़ की मौत मजदूरों ने शोर मचाया और घर पर सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल संदीप...