आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बोकारो, जून 30 -- सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 सी स्थित आवास संख्या 1074 (सेमी परमानेंट) निवासी 18 वर्षीय आलोक कुमार की सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक कुमार अपनी मां के साथ हवाई अड्डा क्षेत्र के समीप मौजूद था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से आलोक गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए कैंप-2 स्थित सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से पिता की मौत, पुत्री सहित चार गंभीर वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में मातम छा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.