बलरामपुर, मार्च 20 -- बलरामपुर,संवाददाता। जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बलरामपुर नगर से सटे धुशाह गांव में एफसीआई गोदाम के निकट गिरी बिजली की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। साढ़े दस बजते-बजते आसमान में घने काले बादल छा गए और ग्यारह बजे तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसी बीच साढ़े ग्यारह बजे के करीब छोटा धुशाह निवासी तीरथ (30 वर्ष), पुत्र संत राम, एफसीआई गोदाम के पास मौजूद थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। बुरी तरह झुलसे तीरथ को जब तक लोग संभाल पाते, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।एसडीएम सदर हेमंत कुमार गुप्ता ने घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.