गोड्डा, जून 24 -- पथरगामा प्रतिनिधि : पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत भलसुधिया गांव की एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान नूतन कुमारी, पति अमित कुमार यादव, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नूतन कुमारी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक उनके घर के समीप आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह झटका लगने के कारण जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा पहुंचाया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जमीन नापी के दौरान वज्रपात का कहर, महिला की मौत, चार घायल डॉ. पासवान ने बताया कि महिला को आकाशीय बिजली से हल्का झटका लगा है। उनकी स्थिति सामान्य है तथा आवश्यक चिकित्सकीय उप...