आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत , युवक झुलसा
देवरिया, मई 29 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के टोला अहिबरन राय में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक झुलस गया है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। अहिबरन राय टोला निवासी बनारसी गुप्ता अपने नए मकान का निर्माण करा रहे है। उनकी पुत्री सूर्यवती (35) अपनी छह माह की बेटी के साथ मायके आई हुई थी। शुक्रवार सुबह से ही क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। निर्माणाधीन मकान के सामने परिजन अस्थायी छप्पर डालकर रह रहे थे।उसी दौरान सुबह मौसम अचानक खराब हो गया। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलसा, दो झोपड़ियां राख बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर सूर्यवती और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.