बलिया, सितम्बर 14 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कसेसर-कसौंडर नहर मार्ग के बीच सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी। हादसे में तीन युवक झुलस कर घायल हो गये। उनका उपचार चल रहा है। एक साथ दो मौतों की सूचना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों की चीत्कार से चारों तरफ शोक फैल गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है。

घटना का विवरण सोमवार को क्षेत्र के कसेसर में साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार के दिन नहर मार्ग पर सूकर का मांस बेचा जाता है। बताया जाता है कि दोपहर में करीब दो बजे क्षेत्र में अचानक तेज बारिश होने लगी। उसी दौरान मांस की दुकान के पास पास खड़े लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ को चपेट में लेते ह...