आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत
बहराइच, मार्च 20 -- महसी, संवाददाता। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे खेत में सरसों की फसल सहेज रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। चपेट में आए किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग की टीम ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी की। हादसे में किसान की मौत से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम बंभौरी के बदन पुरवा निवासी 35 वर्षीय मुनव्वर उर्फ मुनऊ पुत्र जलील सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं संग गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। खेत में कटी सरसों की फसल को एकत्र करने के दौरान उनके ऊपर बिजली गिर गई। तेज चमक के साथ बिजली गिरने से आसपास के खेतों में मौजूद लोग भी शोर मचाने लगे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.