बक्सर, जून 6 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना के जमौली गांव के बधार में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं एक युवक व एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना के जमौली पूरब डेरा निवासी सत्येंद्र चौहान का इकलौता पुत्र आशीष कुमार (13) शनिवार की शाम अपने ही गांव के विमलेश चौहान के पुत्र योगेश चौहान (25) व शैल कुंवर पति स्व परमात्मा चौहान के साथ मवेशी चरा रहा था। इसी बीच अचानक बारिश होने लगी। सभी बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे चले गए। कुछ ही देर में पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो जख्मी खबर परिजनों तक पहुंची। आनन-फानन में सबों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। अस्पत...