मिर्जापुर, मार्च 20 -- मड़िहान मिर्जापुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मौसम का अचानक मिजाज बदल गया l तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय किसान गंभीर रूप से झुलस गया गया l जिसे सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया है ।सुगपांख निवासी 45 वर्षीय विजयमल मौर्या प्रतिदिन की तरह रजौहा कस्बा स्थित मंडी से सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहे थे l सुग़ापांख स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई l बिजली की चपेट में आते ही वह सड़क किनारे गिरकर अचेत हो गए l सड़क पर गिरता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई l स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे किसान के घर सूचना देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...