अमरोहा, मार्च 21 -- गांव गजाना-बागड़पुर के पास शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे चार मजदूर उसकी चपेट में आकर झुलस गए। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस-प्रशासन की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक सुबह गजाना निवासी मुन्नी देवी के खेत में जयवीर सिंह, धर्मेंद्र उर्फ कलुआ, नरेश और भूरे खां गन्ने की छिलाई का कार्य कर रहे थे। करीब 8:30 बजे अचानक बूंदाबांदी के साथ आसमान में बिजली कड़कने लगी। चारों मजदूर खेत के पास में बने मकान की ओर जाने लगे, तभी तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर 46 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह उर्फ कलुआ और 32 वर्षीय नरेश निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जयवीर सिंह और भूरे खां घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.